• 11/12/2021

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो मारोडोना की चोरी हुई घड़ी भारत के इस राज्य से बरामद, दुबई पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी गिरफ्तार

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो मारोडोना की चोरी हुई घड़ी भारत के इस राज्य से बरामद, दुबई पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

नई दिल्ली। अर्जेंटिना के स्टार फुटबॉल प्लेयर डिएगो माराडोना ( Diego Maradona ) की चोरी हुई घड़ी भारत में बरामद हुई है। दिवंगत दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी की घड़ी को असम पुलिस और दुबई पुलिस ने साथ मिलकर ढूंढ निकाला है और चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

दुबई पुलिस और असम पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन की असम के डीजीपी ज्योति महंता ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मारोडोना की घड़ी असम के चराईदेव जिले से बरामद की गई है और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाजिद हुसैन नाम के एक शख्स को चराईदेव जिले के मोरनहाट सेल उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक डिएगो माराडोना की घड़ी Hublot कंपनी की लिमिटेड एडिशन थी।

आरोपी वाजिद खान

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में कहा कि एक साझा इंटरनेशनल मिशन के तहत असम पुलिस और दुबई पुलिस ने दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की लिमिटेड एडिशन Hublot घड़ी को वाजिद हुसैन नाम के शख्स के पास से बरामद किया गया है। कानून के तहत वाजिद को सजा दी जाएगी। 

आपको बता दें डिएगो मारोडोना अर्जेंटिना के स्टार फुलबॉल प्लेयर थे। उनकी गिनती विश्व के सर्वोत्तम फुटबॉल खिलाड़ियों में होती रही है। उनका निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया था। भारत में भी बड़ी संख्या में उनके फैन मौजूद हैं।

Related post

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…
Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी देशों से भी पिछड़ा भारत; पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका भी इंडिया से आगे

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी…

Spread the loveग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 को लेकर 121 देशों की रैंकिंग की सूची जारी कर दी गई है. भारत इस…
EX MLA ने दी नए संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी, विस्फोटकों से भरा बैग भेजा, गिरफ्तार

EX MLA ने दी नए संसद भवन को बम…

Spread the loveएक पूर्व विधायक को नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा (Central Vista) को बम से उड़ाने की धमकी देने के…