• 06/03/2023

अमन सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अमन सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें निचली अदालत जाने के लिए कहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामलों में केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता उचित शर्मा ने आईआरएस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ शासन में शिकायत की थी। इसमें अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग, फॉरेन इन्वेस्टमेंट और चिप्स में तैनाती के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर ACB, EOW अपनी कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी। प्रारंभिक सुनवाई में ही HC ने दोनों के खिलाफ नो कोर्सिव स्टेप यानी किसी भी प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…