• 23/03/2023

BIG BREAKING: राहुल गांधी दोषी करार, 2 साल की हो सकती है सजा, जानें मामला

BIG BREAKING: राहुल गांधी दोषी करार, 2 साल की हो सकती है सजा, जानें मामला
Spread the love

मानहानि के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोषी ठहराए गए हैं। गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है। जिन धाराओं के तहत राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया है उनमें 2 साल की सजा का प्रावधान है। सूरत अदालत के फैसले को राहुल गांधी ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में ही मौजूद थे। वो आज सुबह ही दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हुए थे।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

दरअसल राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरनेम वाले चोर हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कामन क्यों है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

Also Read: हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा खुलासा, इस बार भी अडानी ही.. या फिर… 

विधायक ने दर्ज कराया था केस

इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने हमारे समाज को चोर कहा था।चुनावी सभा में हमारे खिलाफ आरोप लगाए गए, जिससे हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। इसी के चलते हम इस मामले को कोर्ट में लेकर आए।

वहीं राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने कोर्ट में अपनी दलील देते हुए कहा था कि पूर्णेश मोदी को इस मामले में पीड़ित पक्ष के रूप में शिकायतकर्ता नहीं होना चाहिए था क्योंकि राहुल गांधी के अधिकांश भाषणों में प्रधान मंत्री को निशाना बनाया गया था, न कि पूर्णेश मोदी को।

चौथी बार पेश हुए राहुल गांधी

न्यायालय में इस पूरे मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 में वे न्यायालय में पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

Related post

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश मॉड्यूल से जुड़ी महिला समेत दो गिरफ्तार

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश…

Spread the loveकोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल…
उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…