• 23/03/2023

सजा: राहुल गांधी को 2 साल की सजा, कोर्ट से मिली जमानत, ये है मामला

सजा: राहुल गांधी को 2 साल की सजा, कोर्ट से मिली जमानत, ये है मामला
Spread the love

राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। हालांकि राहुल गांधी को अभी जेल नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें अदालत से जमानत मिल गई है। फैसले के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में ही मौजूद थे। सूरत अदालत के इस फैसले को राहुल गांधी ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में ही मौजूद थे। वो आज सुबह ही दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हुए थे।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

दरअसल राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरनेम वाले चोर हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कामन क्यों है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

Also Read: हिंडनबर्ग ने फिर फोड़ा बम, करने जा रहा बड़ा खुलासा, इस बार भी अडानी ही.. या फिर… 

विधायक ने दर्ज कराया था केस

इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने हमारे समाज को चोर कहा था।चुनावी सभा में हमारे खिलाफ आरोप लगाए गए, जिससे हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। इसी के चलते हम इस मामले को कोर्ट में लेकर आए।

वहीं राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने कोर्ट में अपनी दलील देते हुए कहा था कि पूर्णेश मोदी को इस मामले में पीड़ित पक्ष के रूप में शिकायतकर्ता नहीं होना चाहिए था क्योंकि राहुल गांधी के अधिकांश भाषणों में प्रधान मंत्री को निशाना बनाया गया था, न कि पूर्णेश मोदी को।

चौथी बार पेश हुए राहुल गांधी

न्यायालय में इस पूरे मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 में वे न्यायालय में पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…