• 03/04/2023

5 नक्सली मारे गए: फोर्स ने 5 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, 5 से 25 लाख तक का था इनाम

5 नक्सली मारे गए: फोर्स ने 5 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, 5 से 25 लाख तक का था इनाम
Spread the love

माओवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के ऊपर इनाम घोषित था। जिनमें से दो नक्सलियों पर 25-25 लाख का इनाम था।

दरअसल फोर्स को नक्सलियों के एक बड़े मुवमेंट की गोपनीय सूचना मिली। जिसके बाद झारखंड जगुआर के साथ पलामू और चतरा पुलिस बल के अलावा कोबरा 203 बटालियन व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली। सर्चिंग के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम लवालोंग थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। नक्सलियों की फायरिंग के बाद फोर्स ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी।

Also Read: IMD Heat Wave Forecast: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

फोर्स की इस जवाबी कार्रवाई में 25-25 लाख के दो इनामी के साथ ही 5 नक्सली मारे गए। नक्सलियों की पहचान सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां के रुप में हुई। सैकघट कमांडर पर 25 लाख और जोनल कमांडरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है। घटना के बाद फोर्स ने मौके से दो AK47, एक इंसास और दो राइफल बरामद की है। इलाके में फोर्स की सर्चिंग अभी जारी है।

Also Read: Rape: 9 साल की बच्ची से हैवानियत, रेप के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…