• 03/04/2023

Video: युवक के सिर पर रॉड से हमला, दबंग कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, इलाज के दौरान मौत

Video: युवक के सिर पर रॉड से हमला, दबंग कांग्रेस नेता के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, इलाज के दौरान मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक युवक की रॉड और डंडों से जमकर पिटाई की गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। अब मृतक युवक के मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल  हो रहा है। जिसमें उसने अपने बयान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया है।

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च को कुछ युवकों का आपस में विवाद हो रहा था। मृतक सुमीत शर्मा भी वहां पर खड़ा था। उसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह का बेटा शैलेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गया और युवकों से विवाद करने लगा। आरोप है कि शैलेन्द्र सिंह ने वहां खड़े सुमित शर्मा के सिर पर रॉड से कई प्रहार किया। खून बहता देख आरोपी शैलेन्द्र सिंह मौके से फरार हो गया। आरोप है कि युवक घायल हालत में पुलिस थाना भी गया था लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

Also Read: IMD Heat Wave Alert: देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

घायल सुमित का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। फिर उसे मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शहडोल की कोतवाली पुलिस ने मामले में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर जनकपुर थाना भेज दिया है। अब जनकपुर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Also Read: 5 नक्सली मारे गए: फोर्स ने 5 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, 5 से 25 लाख तक का था इनाम 

आपको बता दें शैलेन्द्र सिंह के पिता और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह पर भी पंचायत सचिव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पिछले साल 22 फरवरी 2022 को च्यूर गांव में पंचायत सचिव ने आत्महत्या कर ली थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह औऱ जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में आरोपी रवि प्रताप सिंह अभी जमानत पर बाहर है।

Also Read: Rape: 9 साल की बच्ची से हैवानियमत, रेप के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…