• 11/04/2023

CG सांप्रदायिक हिंसा: बिरनपुर गांव में 2 और शव मिले, हत्या की आशंका.. हिंसा में अब तक 3 की मौत! इलाके में भारी तनाव

CG सांप्रदायिक हिंसा: बिरनपुर गांव में 2 और शव मिले, हत्या की आशंका.. हिंसा में अब तक 3 की मौत! इलाके में भारी तनाव
Spread the love

बेमेतरा जिले के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के मामले में एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सांप्रदायिक हिंसा और तनाव के बीच गांव से दो और लोगों की हत्या की खबर आ रही है। 2 और शव मिलने से इलाके में तनाव बढ़ गया है। एसपी ने दो शव मिलने की पुष्टि की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेमेतरा के जिला अस्पताल भेजा गया है।

बेमेतरा का बिरनपुर गांव इन दिनों सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शनिवार को यहां दो भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की एक विशेष समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Also Read: TI की हुई शाही विदाई.. और जब ज्वाइन करने पहुंचे तो IG ने थमा दिया सस्पेंशन ऑर्डर, ये है मामला 

हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद कराया था। जिसे साहू समाज और बीजेपी ने समर्थन दिया था। बंद के दौरान प्रदेश में कई जगह से तोड़-फोड़ की खबर आई थी। वहीं बिरनपुर में उपद्रवी भीड़ ने एक मकान को आग के हवाले कर दिया था। उधर मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया था।

शिनाख्त नहीं हुई- एसपी

अब आज मंगलवार को बिरनपुर गांव से ही दो और शव मिले हैं। दोनों की मौत कैसे हुई है। इस बारे में पुलिस कुछ भी साफ-साफ बोलने से बच रही है। मामले में बेमेतरा एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने 2 शवों के मिलने की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीएम होने और शिनाख्त होने के बाद अपडेट किया जाएगा।

बहरहाल इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहले से ज्यादा चौकसी बढ़ा दी है।

 

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…