• 11/04/2023

टीएस सिंहदेव के बयान ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, CG के मंत्री का सचिन पायलट के अनशन को समर्थन, मचा हड़कंप

टीएस सिंहदेव के बयान ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, CG के मंत्री का सचिन पायलट के अनशन को समर्थन, मचा हड़कंप
Spread the love

राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट जयपुर में आज अनशन पर बैठ गए हैं। सचिन पायलट के अनशन को पार्टी विरोधी गतिविधि करार दिया गया है। पायलट के अनशन से जहां राजस्थान की सियासत गरमा गई है। वहीं अब इसकी आंच छत्तीसगढ़ तक भी आ गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सचिन पायलट के समर्थन में एक बयान दिया है। सिंहदेव के इस बयान से दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है।

सिंहदेव ने पार्टी के खिलाफ जाकर अनशन कर रहे सचिन पायलट का समर्थन किया है। सिंहदेव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सचिन पायलट ने कोई लक्ष्मण रेखा पार की है। यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। सचिन पायलट को लगता होगा कि चुनाव के समय उन्हें मतदाताओं को जवाब देना पड़ेगा कि वसुंधरा राजे की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। और हम उसकी जांच कराएंगे। जांच नहीं हुई तो आप क्या कर रहे थे, आप सरकार के हिस्सा थे। आप ने उसके लिए क्या किया। आप हमारे पास वोट मांगने के लिए फिर से आए हैं। हम आपको कैसे वोट दें, जिन बातों को आपने कहा उसे पूरा क्यों नहीं किया।

Also Read: CG सांप्रदायिक हिंसा: बिरनपुर गांव में 2 और शव मिले, हत्या की आशंका.. हिंसा में अब तक 3 की मौत! इलाके में भारी तनाव

सिंहदेव ने आगे कहा कि मैं इसे सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं मानता हूं। वसुंधरा राजे के खिलाफ जांच होनी चाहिए। मैं इसे वसुंधरा राजे के खिलाफ आवाज उठाने के तौर पर देख रहा है। सिंहदेव ने कहा आप हमेशा चुप बैठो, जो हो रहा है होने दो, कल कान पकड़कर पब्लिक आपको बाहर करेगी। इससे पार्टी को ही नुकसान होगा। प्रजातंत्र के अंदर यह नहीं है कि मुह नहीं खोलना है।

मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने का दर्द गाहे-बगाहे सिंहदेव की जुबान पर आते रहा है। कई मौकों पर उनकी नाराजगी भी खुलकर सामने आई। दरअसल साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनाए जाने के फार्मूले की बात निकलकर सामने आई थी। बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ढाई साल पूरी होने के बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को मात देते हुए आलाकमान के सामने विधायकों की परेड तक करवा दी।

मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़ने के बाद सिंहदेव ने पिछले साल पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया था। सिंहदेव के इस्तीफे से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया था। सिंहदेव की नाराजगी को विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी कई दफे भुनाने की भी कोशिश की।

Also Read: TI की हुई शाही विदाई.. और जब ज्वाइन करने पहुंचे तो IG ने थमा दिया सस्पेंशन ऑर्डर, ये है मामला 

 

Related post

CM विष्णुदेव साय का 12 नवंबर को भोपाल दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी; जानें पूरा शेड्यूल

CM विष्णुदेव साय का 12 नवंबर को भोपाल दौरा,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 नवंबर 2026, गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे…
छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब सर्दियों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के…
CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन, रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था……

CG- अब मोबाइल पर देख सकेंगे कचरा गाड़ी की…

Spread the loveरायपुर। अब घर के बाहर कचरा गाड़ी नहीं पहुंची तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है और…