• 11/04/2023

बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा

बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा
Spread the love

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर एक युवक ने धमकी दी है। युवक ने फोन कर कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा, इतना कहने के बाद उसने फोन कट कर दिया। जिसके बाद हंड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस को 112 नंबर पर सोमवार 10 अप्रैल की शाम को एक क़ल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा।

कॉल के बाद आला अफसर तुरंत हरकत में आ गए और कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी की लोकेशन पुणे की मिली, जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की नाम राजेश आगावने है। वह मुंबई धारावी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसने फोन किया तब वह शराब के नशे में था।

आरोपी से पुणे पुलिस और नागपुर एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।

 

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…
उद्धव को एक और झटका लगने पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- शिंदे गुट से जुड़ रहे बालासाहेब के सच्चे शिव सैनिक

उद्धव को एक और झटका लगने पर बोले देवेंद्र…

Spread the loveउद्धव ठाकरे गुट के एक और सांसद गजानन कीर्तिकर एकनाथ शिंदे गुट में शुक्रवार को शामिल हो गए. इसी…