• 11/04/2023

बेमेतरा हिंसा: BJP पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- धर्म विभाजन कर भाजपा राजनीति की रोटी सेक रही

बेमेतरा हिंसा: BJP पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- धर्म विभाजन कर भाजपा राजनीति की रोटी सेक रही
Spread the love

बिरनपुर हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जो घटना घटी वह दुर्भाग्यजनक है। दो बच्चों के झगड़े में पता नहीं किस तरह से वहां कन्फ्यूजन हुआ कि लोग वहां उत्तेजित हो गए और एक नौजवान की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन पर भी पथराव हुआ। उनको भी चोटें आई। प्रशासन की ओर से शांति स्थापित करने की पूरी कोशिश की गयी, लेकिन पूरे प्रदेश से बीजेपी के लोगों ने वहां पहुंचकर अशांति फैलाने का काम किया है।

बंद के दौरान हुई आगजनी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जांच का विषय है। वहां आईजी भी मौजूद थे, वे भी बाल बाल बचे। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ पहले नक्सलियों के कारण जल रहा था। अब शांति की तरफ लौट रहा है। समाज में शांति और भाईचारा है। सभी धर्म सभी विचार के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं। मगर नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है, वह बहुत दुर्भाग्यजनक है। यह समाज और छत्तीसगढ़ के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग कुंठित हो चुके हैं और कुंठित व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वे क्या बात कर सकते हैं। कभी वे अफगानिस्तान, कभी पाकिस्तान, कभी तालिबान पता नहीं क्या-क्या बोले जा रहे हैं। घटना घटी, आरोपी पकड़े गए। इसके बाद और क्या हो सकता था, लेकिन उनको तो आग लगाना है। उनका उद्देश्य है की धर्म विभाजन करके अपनी राजनीति की रोटी सेक सकें। उनके पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जनता की सेवा करें, जनता के मुद्दे उठायें, किसानों, मजदूरों ,आदिवासी, महिला युवाओं मुद्दे उठाकर राजनीति करें, कौन रोक रहा है। हमने सभी वर्ग के लिए काम किया है तो इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। ये आग लगाने का काम कर रहे हैं। नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं नहीं समझता कि छत्तीसगढ़ में इनको सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर के मौजूदा हालात को लेकर कहा कि वे लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश यही है कि जल्दी शांति स्थापित हो सके।  कुछ लोग शांति नहीं चाहते,वे भड़काना चाहते है और पूरी घटना को प्रदेश में फैलाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ऐसे कृत्यों को पसंद नहीं करती और उन्हें नकारेगी।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…