• 18/04/2022

अमेठी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

अमेठी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में अमेठी के गौरीगंज में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनायें। इसके साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में बाबूगंज सागरा के पास रविवार रात एक ट्रक और जीप की जबरदस्त भीडंत में कम से कम छह लोग मारे गये और चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार, हादसे के शिकार हुये ये सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, जब रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related post

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…