• 25/09/2023

बीजेपी को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के पहले पुराने साथी ने छोड़ा साथ

बीजेपी को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के पहले पुराने साथी ने छोड़ा साथ
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी का साथ उनके एक पुराने साथी ने आज छोड़ दिया है। एआईडीएमके ने भाजपा के साथ अपना बरसों पुराना गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया। एआईडीएमके के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने के पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें बीजेपी और एनडीए गठबंधन से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला लिया गया। AIDMK की इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की।

मुनुसामी ने कहा कि बीजेपी का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारी पार्टी के पूर्व नेताओं, महासचिव और कार्यकर्ताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।

एआईडीएमके ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक मोर्चा का गठन किया जाएगा। बैठक में पारित प्रस्ताव के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुनुसामी ने कहा कि पार्टी ने एलडीए से अलग होने और अगले साल होने वाले चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन का नेतृत्व करने का संकल्प सर्वसम्मति से लिया गया है।

आपको बता दें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के हालिया बयान को लेकर अन्नाद्रमुक नाराज थी। अन्नादुरै पर दिए गए बयान ने ही दोनों दलों के बीच दरार पैदा कर दी।

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…