• 08/10/2023

केन्द्रीय मंत्री EXIT गेट से मंदिर में प्रवेश पर अड़े, सुरक्षा गार्डों ने रोका तो नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की

केन्द्रीय मंत्री EXIT गेट से मंदिर में प्रवेश पर अड़े, सुरक्षा गार्डों ने रोका तो नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस दफा यहां पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा दर्शन करने पहुंचे थे। गलत जगह से एंट्री करने पर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड प्रभारी ने रोका तो मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान वहां पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

शनिवार 7 अक्टूबर को केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं और लोकल बीजेपी नेताओं के साथ मंदिर के निकास द्वार नंबर 1 से अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रभारी नीरज ठाकुर ने उन्हें बाहर निकलने वाले इस गेट से अंदर जाने से रोका। उन्होंने मंत्री जी को गेट नंबर 2 से अंदर जाने के लिए कहा लेकिन मंत्री जी और उनके कार्यकर्ता उसी गेट से जाने पर अड़ गए।

वहां तैनात गार्डों और पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो उन लोगों के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी। इसी गेट से अंदर जाने पर अड़े मंत्री जी आखिरकार निकास द्वारा से ही प्रवेश किया। यह पूरी घटना गेट नंबर 1 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि पिछले साल हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिसके बाद मंदिर के प्रवेश द्वार और निकास द्वार को आने-जाने के लिए निर्धारित किया गया। मंदिर के गेट नंबर 1 को निकास द्वार बनाया गया है और बाकी के दो और तीन नंबर गेट से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। इसी वजह से मंत्री को गेट नंबर 1 पर रोका गया था और उन्हें गेट नंबर 2 से प्रवेश दिया जा रहा था। लेकिन वे नहीं माने और जबरदस्ती गेट नंबर 1 से ही मंदिर में प्रवेश किए।

मामले के बाद मीडिया बीजेपी नेता का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी इस मामले में बोलने से मना कर दिया।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…