• 08/10/2023

हमास के हमले पर एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया में मचा हंगामा

हमास के हमले पर एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया में मचा हंगामा
Spread the love

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच शुरु हुए जंग की तस्वीरों ने दुनिया भर के लोगों को परेशान कर दिया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया में लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। देशों के राष्ट्राध्यक्षों से लेकर नामचीन हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है। इन सबके बीच एडल्ट मिया खलीफा (Mia Khalifa) का बयान चर्चा में है। एडल्ट स्टार खुलकर फिलिस्तीन (Palestine) के पक्ष में आ गई हैं।

मिया खलीफा के माइक्रोब्लागिंग साइट एक्स (X) पर दिए गए बयान से साफ है कि वे इजराइल पर किए गए फिलिस्तीनी हमलों को सही ठहरा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिलीस्तीन के पक्ष में एकजुटता दिखाने की बात कही हैं।

एक्स (X) पर की गई पोस्ट में मिया खलीफा ने कहा, “अगर आप फिलिस्तीन के हालातों को देख सकते हैं और फिर भी आप फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप रंगभेद के गलत पक्ष में हैं, और समय आने पर इतिहास यह दिखाएगा।”

आपको बता दें आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर 5000 रॉकेटों से हमला किया। जिसके बाद आतंकी इजराइल में दाखिल होकर घरों में घुस गए और कत्लेआम मचा दिया। हमास के आतंकियों ने इस दौरान कई महिलाओं को किडनैप किया। उनके अत्याचारों और हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हजारों लोग घायल हुए हैं।

Related post