• 27/10/2023

Air Strike: अमेरिका की सीरिया में एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित कई आतंकी ठिकानें नष्ट

Air Strike: अमेरिका की सीरिया में एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित कई आतंकी ठिकानें नष्ट
Spread the love

इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को सीरिया में एयर स्ट्राइक कर दिया है। अमेरिकी एयर फोर्स के विमानों ने सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूहों पर हमला किया। बीते दिनों इन आतंकवादी समूहों ने अमेरिकी मिलिट्री स्टेशनों और सैनिकों पर हमला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन आतंकी हमलों में 20 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। जिसके जवाब में अमेरिका ने आज कार्रवाई की।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर आज अमेरिकी सैन्य बलों ने सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उससे जुड़े दो मिलीशिया ठिकानों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों इन संगठनों ने अमेरिकी सैनिकों पर कई इराक और सीरिया में हमला किया था, जिसका यह जवाब है।

सीरिया और इराक पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले में 20 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। हालांकि अब सभी ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…