• 26/10/2023

बुरे फंसे हिमंत बिस्व सरमा और प्रियंका गांधी, चुनाव आयोग ने थमाया आचार संहित उल्लंघन का नोटिस

बुरे फंसे हिमंत बिस्व सरमा और प्रियंका गांधी, चुनाव आयोग ने थमाया आचार संहित उल्लंघन का नोटिस
Spread the love

चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। दोनों नेताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। हिमंत बिस्व सरमा ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा के दौरान प्रदेश भूपेश बघेल सरकार पर सनातन धर्म को कमजोर कर राज्य में धर्म परिवर्तन का बाजार लगाने का आरोप लगाया था।

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था, “एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को आप विदा कीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद ती शुरुआत हुई। आज छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे राज्यों में आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता है। जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल जी बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं। हिंदू को मारना-ठोकना क्या आपका सेक्यूलरिज्म है? ये देश हिन्दू का देश है और ये देश हिन्दू का ही रहेगा। ये सेक्यूलरिजम की भाषा हमें मत सिखाइए।”

कांग्रेस ने हिमंत बिस्व सरमा के भाषण की चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने हिमंत बिस्व सरमा को नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक जवाब पेश करने के लिए कहा है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

उधर भाजपा की शिकायत पर आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नोटिस जारी किया है। भाजपा ने प्रियंका गांधी पर राजस्थान की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। आयोग ने उनसे 30 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 अक्टूबर को राजस्थान के दौसा में एक आमसभा के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “मैंने हाल ही में टीवी पर कुछ देखा… मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं। पीएम मोदी देवनारायण मंदिर गए और दान पेटी में एक लिफाफा जमा किया। लोग सोच रहे थे कि इसमें क्या है, लेकिन जब इसे खोला गया तो इसमें से 21 रुपये निकले।”

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…