• 29/10/2023

राहुल गांधी का बड़ा वादा, बोले- धान का समर्थन मूल्य 3000 तक ले जाएंगे

राहुल गांधी का बड़ा वादा, बोले- धान का समर्थन मूल्य 3000 तक ले जाएंगे
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने छत्तीसगढ दौरे के दूसरे दिन आज राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांघी ने एक बार फिर जाति जनगणना, ओबीसी और अडानी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने किसानों से एक बार फिर बड़ा वादा करते हुए कहा कि हम धान का समर्थन मूल्य 3 हजार रुपये तक लेकर जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले हमने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वादे किए थे। सबसे बड़ा वादा था कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हमने किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे निकल गए हैं। आने वाले समय में हम इसे 3000 रुपए तक लेकर जाएंगे।

7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह लोग किसान और मजदूरों के साथ मैं ने और बघेल जी ने काम किया। किसानों ने खुशी जाहिर की है लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…