• 29/10/2023

केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट, एक दिन पहले हमास ने निकाली थी रैली और चर्च ने की थी निंदा

केरल के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल ब्लास्ट, एक दिन पहले हमास ने निकाली थी रैली और चर्च ने की थी निंदा
Spread the love

केरल के एर्नाकुलम में योहावा ईसाई कन्वेंशन सेंटर में एक के बाद एक कई बम ब्लास्ट हुए। इस सीरियल ब्लास्ट में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। केन्द्र सरकार ने घटना के बाद एनएसजी और एनआईए की टीमों को केरल के लिए रवाना कर दिया है। एक दिन पहले ही हमास के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया था और चर्च ने इसकी निंदा की थी।

चश्मदीदों के मुताबिक कन्वेंशन सेंटर में सुबर 9 बजे एक के बाद एक पांच बम ब्लास्ट हुए। जिस दौरान ये धमाका हुआ उस दौरान कन्वेंशन सेंटर में 2 हजार लोग मौजूद थे।

एक दिन पहले जमात-ए-इस्लामी के सहयोगी संगठन ने मलप्पुरम में हमास के समर्थन में यहां रैली निकाली गई थी। कैथलिक चर्च ने हमास की निंदा की थी। चर्च ने बयान जारी कर कहा था कि जिस तरह से केरल की रैली में हमास के पूर्व चीफ का भाषण होता है और उसके समर्थन में नारेबाजी होती है। यह सही नहीं है। आतंकियों को महिमा मंडित नहीं किया जाना चाहिए। प्रार्थना सभा के दौरान चर्च पर हुए इस हमले को इसी से जोड़ के देखा जा रहा है।

यहूदी और हिन्दूओं के खिलाफ भी उगला था जहर

मलप्पुरम में आयोजित हमास की रैली में हमास के नेता ने यहूदियों के साथ ही हिन्दुओं के खिलाफ भी जहर उगला था और उखाड़ कर फेंकने की बात कही गई थी।

आपको बता दें केरल में पीएफआई सहित उसके सहयोगी आतंकी संगठन सक्रिय रहे हैं। जिसके मद्देनजर एनआईए लगातार इस प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते आई है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में केन्द्र सरकार कन्वेंशन सेंटर पर हुए सीरियल ब्लास्ट को गंभीरता से ले रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की और घटना की सारी जानकारी ली।

Related post

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी,…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री…
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून…