• 10/11/2023

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ के दो SP को ईडी ने किया तलब, IPS अफसरों से लंबी पूछताछ

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ के दो SP को ईडी ने किया तलब, IPS अफसरों से लंबी पूछताछ
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया। ईडी ने इस स्कैम को लेकर कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से लंबी पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव से कल गुरुवार को रायपुर स्थित ईडी के दफ्तर में अफसरों ने लंबी पूछताछ की। कई घंटे लंबी पूछताछ के बाद अभिषेक पल्लव ईडी के दफ्तर से बाहर निकले।

वहीं आज शुक्रवार को रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ईडी के दफ्तर पहुंचे। ईडी के अफसरों ने उनसे भी घंटों लंबी पूछताछ की।

आपको बता दें कुछ दिन पहले शुभम सोनी नाम के एक युवक का  वीडियो सामने आया था। जिसमें उसने खुद को महादेव बुक का असली मालिक बताया था। वीडियो में उसने रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत कई लोगों के नाम का जिक्र किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उसने मुख्यमंत्री को 508 करोड़ रुपये देने का दावा किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…