• 12/11/2023

पीएम मोदी इस साल यहां मनाएंगे दीवाली, ट्वीट कर दी देशवासियों को बधाई

पीएम मोदी इस साल यहां मनाएंगे दीवाली, ट्वीट कर दी देशवासियों को बधाई
Spread the love

दीपावली का त्योहार आज देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी बॉर्डर पर सैनिकों के साथ दीवाली मनाएंगे। जवानों के साथ दीवाली मनाने के लिए पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंच गए हैं। साल 2014 से पीएम मोदी हर साल भारतीय सेना के जवानों के साथ ही दीवाली मनाते हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर देश वासियों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दीपावली के शुभअवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। हर्ष और उल्लास का महापर्व दीपावली अंधकार में प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। विभिन्न धर्मों और अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह पर्व हमारी सद्प्रवत्तियों, प्रेम,करुणा और शुभ-लाभ का प्रतीक है तथा हमारे अन्त: करण को आलोकित करते है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करता है।”

राष्ट्रपति ने आगे लिखा, “दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपों को प्रज्ज्वलित कर सकता है, उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योदगान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।”

 

 

 

 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…