• 11/11/2023

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री से कहा- इन्हें आसाराम की तरह सजा मिले

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री से कहा- इन्हें आसाराम की तरह सजा मिले
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले उन्होंने आश्रम के वाट्सअप ग्रुप में दो सुसाइड नोट भेजे थे। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए आश्रम के 4 कर्मचारियों  को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन चारों कर्मचारियों को आसाराम बापू की तरह ही आजीवन कैद की सजा दिलवाने की मांग की है।

जगनेर की रहने वाली 34 वर्षीय शिखा और 37 वर्षीय एकता ब्रह्माकुमारी से 8 साल से जुड़ी हुई थी। वे जगनेर के बसई रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारी की स्थापना के बाद से ही पिछले चार साल से वहीं रह रही थीं। शुक्रवार की रात 11ः18 बजे ब्रह्माकुमारी आश्रम के वाट्सअप ग्रुप पर सुसाइड नोट भेजा। जैसे ही लोगों ने दोनों बहनों का सुसाइड नोट पढ़ा सब भागकर कमरे में पहुंचे जहां दोनों फांसी के फंदे पर झूलते मिली।

परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद तुरंत ही परिवार वाले भी आश्रम पहुंचे। इसके साथ ही सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं दोनों मृतिकाओं के भाई सोनू ने बताया  कि दो दिन पहले ही वह दोनों बहनों से मिलने आश्रम गया था। तब तक सब कुछ ठीक था।

दोनों बहनों ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के 4 कर्मचारियों को ठहराया है। तीन पेज के सुसाइड नोट की शुरुआत उन्होंंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम स शुरु किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने बताया कि वे पिछले 1 साल से तनाव थी। जिसके जिम्मेदार 4 कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद इस सेंटर को गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दे दिया जाए। वहीं उनकी मौत के जिम्मेदार चारों कर्मचारियों को आसाराम बापू की तरह आजीवन कारावास दिया जाए।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…