• 23/11/2023

कुत्ते ने 1 घंटे में 29 को काटा, गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

कुत्ते ने 1 घंटे में 29 को काटा, गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
Spread the love

देश भर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुत्तों के हमले के दिल दहला देने वाले कई वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसे ही चेन्नई के रायपुरम इलाके में एक आवारा कुत्ते ने बुधवार को 29 लोगों को काट लिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मामला बुधवार शाम का है उत्तरी चेन्नई के कॉमर्शियल एरिया रायपुरम में जीई रोड पर एक आवारा कुत्ते ने वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला किया। तकरीबन 1 घंटे के भीतर कुत्ते ने 29 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों में 10 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कुत्ता सड़क पर पैदल जा रहे लोगों पर हमला कर रहा था और उन्हें काट रहा था। कुत्ते के आतंक को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर उसे मार डाला

कुत्ते के हमले से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए चेन्नई पशु चिकित्सा कॉलेज भेजा गया। पशु चिकित्सकों के मुताबिक कुत्ता रैबीज से संक्रमित हो सकता है। पीएम रिपोर्ट दो दिन में सामने आ जाएगी।

घटना के बाद 6 पिल्लों सहित 32 कुत्तों को पकड़ा गया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…