• 23/11/2023

‘पनौती मोदी’ कहना पड़ा महंगा, राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

‘पनौती मोदी’ कहना पड़ा महंगा, राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पनौती वाली टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी नोटिस थमाया है। आयोग ने राहुल गांधी को 25 नवंबर की शाम 6 बजे तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। बीजेपी ने राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

निर्वाचन आयोग को सौंपी गई शिकायत में बीजीपी ने कहा, “झूठ का जाल फैलाने में लिप्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की टिप्पणियां इन अपराधियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने और सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं क्योंकि उनके आचरण में नैतिक मूल्यों के साथ-साथ चुनाव कानूनों और आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों के लिए भी कोई सम्मान नहीं है।”

ये था मामला

दरअसल अहमदाबाद में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारत ने 50 ओवरों में 240 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 43 ओवर में ही 241 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत कर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। भारतीय टीम को मिली हार पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पनौती कहा था।त

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने 21 नवंबर को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “पीएम का मतलब पनौती मोदी है। मोदी टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं। वो अलग बात है कि हरवा दिया।”

राहुल गांधी के इस बयान ने देशभर में हंगामा खड़ा कर दिया था। इस बयान के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है और राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है।

Related post

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी,…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइबर जागृति अभियान और करमा…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री…
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून…