• 24/11/2023

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए। सर्चिंग के दौरान मौके से रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह डीआरजी और बीएसएफ का संयुक्त टीम अमाबेड़ा थाना क्षेत्र के मरमाकोदाडी के जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु की।

तकरीबन घंटे भर तक दोनों तरफ से हुए गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद फोर्स ने सर्च ऑपरेशन में रॉकेट लॉन्चर औऱ नक्सल सामग्री बरामद की।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…