• 08/01/2024

ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम ने यहां की थी तपस्या, तब से गंगा 200 मीटर तक बगैर शोर के बहती हैं

ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम ने यहां की थी तपस्या, तब से गंगा 200 मीटर तक बगैर शोर के बहती हैं
Spread the love

उत्तराखंड के ऋषिकेश ब्रह्मपुरी में गंगा तट पर एक गुफा में भगवान राम ने वर्षों तक तपस्या की थी। इस गुफा को राम तपस्थली कहा जाता है। स्कंदपुराण के मुताबिक रावण का वध करने के बाद भगवान राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा था। ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम तीर्थनगरी में तपस्या के लिए आए थे।

ऋषिकेश से आठ किमी दूर ब्रह्मपुरी स्थित है। यहां पर भगवान राम तपस्थली आश्रम है। आश्रम की तलहटी और गंगा के किनारे एक गुफा है। इसी गुफा में भगवान राम ने घनघोर तपस्या की थी। आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास ने बताया कि नदी की तलहटी होने की वजह से गंगा नदी का शोर उनकी तपस्या में बाधा उत्पन्न कर रहा था।

तपस्या में बाधा न पड़े, इसलिए भगवान राम वहां से उठकर आगे की ओर चलने लगे। उसी दौरान मां गंगा प्रकट हो गईं और भगवान राम से बोलीं, हे प्रभु आप मेरे किनारे को छोड़कर कहां जा रहे हैं। तब भगवान राम ने कहा, हे गंगे तुम्हारा शोर मेरी तपस्या में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

जिस पर गंगा ने भगवान राम को वचन दिया कि आपकी तपस्या में कोई रुकावट नहीं होगी। इसके लिए वह यहां से कई मीटर दूर तक बिना शोर करते हुए बहेंगी।

जिसके बाद भगवान राम यहां गुफा के अंदर तप साधना में लीन हो गए। तब से लेकर अब तक यहां तकरीबन 200 मीटर तक गंगा नहीं बिना शोरगुल के प्रवाहित हो रही हैं।

एक और मान्यता है कि त्रिवेणीघाट स्थित रघुनाथ मंदिर में भी भगवान राम ने तपस्या की थी। पौराणिक मान्यता है कि रावण वध के बाद भगवान राम ने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए त्रिवेणीघाट में यमुनाकुंड के समीप ही कई साल तक रघुनाथ मंदिर में भी तपस्या की थी। उसके बाद भगवान राम ब्रह्मपुरी की ओर रवाना हो गए थे। जिसके बाद से यह मंदिर रघुनाथ मंदिर के नाम से विख्यात हो गया।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में एंट्री के लिए बनाए गए नियम, नहीं तो नहीं मिलेगा प्रवेश, इन चीजों को ले जाने पर है प्रतिबंध

Related post

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भड़के रामभद्राचार्य, कांग्रेस के लिए कर दी ये भविष्यवाणी

प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भड़के रामभद्राचार्य, कांग्रेस…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से कांग्रेस ने इंकार कर…