• 12/06/2023

ब्लू वाटर खदान में डूबे तीसरे युवक का भी शव बरामद

Spread the love

राजधानी रायपुर स्थित माना विमानतल के सामने स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे तीसरे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। वहीं दो युवकों का शव कल ही बरामद कर लिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्लू वाटर खदान में घूमने आए युवक खदान में नहा रहे थे कि अचानक तीन युवक गहरे पानी में डूब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू की थी। कल दो युवकों का शव बरामद हो गया था, वहीं रात होने तथाा अंधेरे के कारण टीम रात में सर्च नहीं कर पा रही थी। आज सुबह गोताखोरों की टीम ने फिर से सर्चिंग की, जिसमें तीसरे युवक का शव बरामद हो गया है। ज्ञात हो कि चार युवक घूमने और नहाने के लिए ब्लू वाटर में आए थे। नहाने के दौरान तीन युवक की डूबने से मौत हो गइ थी।

दो युवकों के शव को बरामद कर लिया गया था। वहीं तीसरे युवक के शव की तलाश की जा रही थी। आज बारीकी से जांच करने के बाद तीसरे युवक का शव बरामद हो गया है। खदान में तीसरे युवक का पता लगाने के लिए टीमें लगी थी और खदान के गहरे हिस्सों में गोताखोरों ने आज सघनता से तलाश करते हुए तीसरे युवक का शव बरामद कर लिया है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…