• 29/01/2024

SDM निशा के अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, इस वजह से पति ने उतारा मौत के घाट

SDM निशा के अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, इस वजह से पति ने उतारा मौत के घाट
Spread the love

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की शाहपुरा SDM निशा नापित शर्मा के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दियाहै। हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि SDM का पति ही निकला। मामले में पुलिस ने SDM के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट रेंज आईजी मुकेश श्रीवास्तव और एसपी अखिल पटेल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका एसडीएम निशा नापित के पति मनीष शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक SDM की हत्या उनके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था। मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां निशा की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मामला हाई प्रोफाइल था, इसलिए पुलिस ने टीम बनाकर कई एंगल से हत्या की जांच शुरू की। घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और FSL टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया था कि तबीयत खराब होने के कारण वे अपनी निशा को अस्पताल लेकर गए थे और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक निशा की मौत करीब 4 से 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी।

वॉशिंग मशीन में धोए खून से सने कपड़े 

जिसके बाद पुलिस ने पति मनीष शर्मा से सख्ती से पूछताछ  की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने तकिए से मुंह दबार वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एसडीएम के मुंह और नाक से निकले खून से तकिया, चादर और कपड़ा  लाल हो गया। आरोपी ने हत्या का सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालकर धो दिया।

इस वजह से की हत्या

पुलिस ने बताया कि एसडीएम निशा नापित और मनीष शर्मा की शादी सितंबर साल 2020 में हुई थी। दोनों की मुलाकात शादी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए हुई थी। जांच में पता चला कि एसडीएम ने अपने सर्विस बुक, बैंक एकाउंट और बीमा में नॉमिनी के रुप में पति मनीष शर्मा का नाम दर्ज नहीं कराया था। जिसके लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

Related post

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य…

Spread the love00 उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष…
BREAKING : 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

BREAKING : 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की…
CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी के घर CBI की दबिश,जाँच में जुटी टीम…

CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच तेज कर…