• 17/02/2024

मां बम्लेश्वरी मंदिर में बनी शर्मनाक स्थिति, विज्ञापन स्क्रीन पर चलने लगा अश्लील वीडियो, एफआईआर दर्ज

मां बम्लेश्वरी मंदिर में बनी शर्मनाक स्थिति, विज्ञापन स्क्रीन पर चलने लगा अश्लील वीडियो, एफआईआर दर्ज
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध बम्लेश्वरी माता मंदिर है। यहां माता के दर्शन करने पहुंचे भक्तों के सामने उस वक्त शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विज्ञापन के लिए लगी एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो चलने लगा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

घटना शुक्रवार की है। माता के दर्शन करने के लिए  मंदिर में भारी तादाद में भक्तों की भीड़ थी। इसी दौरान शाम को लगभग 5 बजे के आसपास मंदिर में लगी एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। जिस दौरान यह पूरा वाक्या हुआ उस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मंदिर में पोर्न वीडियो चलता देख लोगों के सामने शर्मनाक स्थिति बन गई।

इसे भी पढ़ें: ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज 

दुर्ग के रहने वाले वरुण जोशी भी अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन कर नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने वीडियो चलते देखा और मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर ट्रस्ट को दी। इसके साथ ही वरुण जोशी ने डोंगरगढ़ थाना में इसकी शिकायत भी की थी।

मामले की जानकारी लगने के बाद बम्लेश्वरी माता मंदिर ट्रस्ट ने भी स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें मां बम्लेश्वरी का मंदिर डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए तकरीबन 1000 सीढ़ियां बनाई गई है। यहां बीच-बीच में भक्तों के विश्राम करने का स्थान भी बनाया गया है। इसके साथ ही सीढ़ियों से लेकर ऊपर मंदिर तक विज्ञापन के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। सभी एलई़डी टीवी को नेटवर्क के जरिए एक दूसरे से जोड़ा गया है।

पुलिस इस  बात की जांच में जुट गई है कि इन एलईडी स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो किसी की जानबूझकर की गई शरारत थी या फिर और कुछ। फिलहाल पुलिस जांच के बाद इन सवालों का जवाब पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1 किलो सोना, इटली में मकान, जानें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कितनी है संपत्ति

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…