• 16/07/2022

BIG BREAKING : टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, इन वजहों से सरकार से थे नाराज

BIG BREAKING : टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, इन वजहों से सरकार से थे नाराज
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कद्दावर नेता और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद सरकार के साथ ही पार्टी के भीतर भी हड़कंप मच गया है। इस्तीफे को लेकर सूबे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है साथ ही लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक पंचायत विभाग के अंतर्गत आने वाले मनरेगा कर्मियों के ऊपर कार्रवाई और नियुक्ति  के अलावा सिंहदेव पेसा कानून के कुछ प्रावधानों और हसदेव के मसले को लेकर भी सरकार से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालांकि वे स्वास्थ्य मंत्री के पद पर अभी बने रहेंगे।

जानकार इसे सिंहदेव का बड़ा मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सिंहदेव ने नाराजगी की वजह से एक विभाग से इस्तीफा देकर एक कड़ा संदेश दे दिया है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है।

आपको बता दें राज्य में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर लंबे समय से चर्चा है। सिंहदेव कई बार इस मसले पर दिल्ली जा चुके हैं। वहीं बघेल भी मंत्रियों सहित सभी विधायकों की दिल्ली तक परेड करवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : गोधरा कांड के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को मिले थे 30 लाख रुपये, मोदी के खिलाफ अहमद पटेल ने रची थी साजिश – SIT

इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम से अप्राकृतिक कृत्य, युवक को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

इसे भी पढ़ें : सिस्टम सुस्त गरीब लाचार : बुजुर्ग का शव खाट पर लेकर पैदल निकले परिजन, 10 किलोमीटर चलने के बाद..

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…