• 27/02/2024

फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा फरार घोषित, पुलिस ढूंढ रही.. ये है मामला

फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा फरार घोषित, पुलिस ढूंढ रही.. ये है मामला
Spread the love
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को कोर्ट ने फरार घोषित किया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल  साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की प्रत्याशी रही जया प्रदा पर आचार संहिता के दो मामले दर्ज किए गए थे। जिसकी सुनवाई रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे हैं।
वह पिछली कई तारीखों पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। कोर्ट से बार-बार समन जारी हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ। लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुई। जया प्रदा के खिलाफ कोर्ट 7 बार गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। रामपुर एसपी को कोर्ट ने बार-बार जया प्रदा को पेश करने का आदेश दिया। लेकिन वे फिर भी पेश नहीं हुईं।
अब कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पूर्व सांसद जया प्रदा को फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए एसपी को एक डीएसपी की अगुवाई में टीम बनाकर 6 मार्च 2024 को जया प्रदा को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…