• 29/02/2024

कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
Spread the love

हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान अभी थमा नहीं हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरूवार को कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उनमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर शामिल हैं।

दलबदल कानून के तहत स्पीकर ने अपना फैसला सुनाया है और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले इन विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा, ”विधानसभा में बजट पारित करने के समय ये विधायक मौजूद नहीं थे। मैनें उनको अयोग्य घोषित कर दिया है। ये विधायक किसी और पार्टी से जीतते हैं और किसी और विधायक को वोट करते हैं।”

मीडिया से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधायकों ने पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया। इसलिए उनके खिलाफ ये फैसला लिया गया है।

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला

कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने की जानकारी देते हुए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को सस्पेंड करने से पहले मैंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद मैंने अब उन सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है।

आपको बता दें इन विधायकों ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया था। जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा।

व्हिप के उल्लंघन का आरोप

बजट के दौरान ये सभी विधायक गैरमौजूद थे। कांग्रेस ने इसके लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था। इसी के उल्लंघन को लेकर स्पीकर के सामने कांग्रेस ने याचिका लगाई थी। बुधवार को इस पर सुनवाई हुई थी और आज स्पीकर ने इस पर फैसला सुनाया है।

Related post

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व…

Spread the loveएआई से डरने की नहीं, उसे अवसर में बदलने की है जरूरत वित्त मंत्री ने मैक कॉलेज के राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो…

Spread the loveकच्चे घर की परेशानियों से मिली मुक्ति, पक्के आवास ने बदली पूरे परिवार की तस्वीर और तकदीर रायपुर, 26…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं…

Spread the loveरायपुर में ले रहीं आधुनिक ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण, किसानों तक पहुंचाएंगी तकनीक आधारित कृषि सेवाएं ड्रोन से उर्वरक…