• 01/03/2024

43 की मौत: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 43 की मौत, जान बचाने कई लोग बिल्डिंग से कूदे

43 की मौत: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 43 की मौत, जान बचाने कई लोग बिल्डिंग से कूदे

Follow us on Google News

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देर रात एक 6 मंजिला शॉपिंग मॉल में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढाका में स्थित 6 मंजिला ग्रीन कोजी कॉटेज शॉपिंग मॉल के फर्स्ट फ्लोर में स्थित एक रेस्तरां ‘कच्ची भाई’ में रात के तकरीबन 9ः45 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग बिल्डिंग के अंदर ही फंस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने रात के तकरीबन 12ः30 बजे आग पर काबू पाया।

इस दौरान दमकल कर्मियों ने 75 लोगों का रेस्क्यू किया। हालांकि 43 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। वहीं 50 के आसपास लोग घायल हुए। उधर आग बचने की कोशिश में कई लोग बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दिए लेकिन उनकी भी मौत हो गई। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान में शामिल कर्मचारियों ने मॉल के अंदर शवों को बाहर निकाल रहे हैं। महिलाओं और बच्चों सहित 33 लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत करार दिया, जबकि 10 लोगों को ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में लेकर जाया गया, जहां वो भी मृत पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP काटेगी 80 सांसदों की टिकट! दोबारा नहीं देना चाहती मौका, इन पर ज्यादा मंडरा रहा खतरा