- 08/03/2024
Good News: महतारी वंदन योजना का पैसा इस दिन आएगा अकाउंट में, सीएम ने तारीख का किया ऐलान


छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। महतारीव वंदन योजना में पात्र महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। जल्दी ही उनके बैंक अकाउंट में योजना की पहली किस्त का पैसा आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस तारीख का ऐलान कर दिया है, जब महिलाओं के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी करेंगे। इसे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर जाएगा।
महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित
प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।#महतारी_वंदन_सशक्त_जीवन#महतारी_वंदन_योजना pic.twitter.com/LokqrAcnDm— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 7, 2024
महतारी वंदन योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम 10 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इससे पहले यह कार्यक्रम 7 मार्च को होने वाला था। लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब पीएम मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और किस्त की पहली राशि जारी की जाएगी।
साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि ट्रांसफर करेंगे।
आपको बता दें महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा 1,000 रुपये महीने दिए जाएंगे। इस योजना से प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।