• 08/03/2024

Good News: महतारी वंदन योजना का पैसा इस दिन आएगा अकाउंट में, सीएम ने तारीख का किया ऐलान

Good News: महतारी वंदन योजना का पैसा इस दिन आएगा अकाउंट में, सीएम ने तारीख का किया ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। महतारीव वंदन योजना में पात्र महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। जल्दी ही उनके बैंक अकाउंट में योजना की पहली किस्त का पैसा आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस तारीख का ऐलान कर दिया है, जब महिलाओं के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी करेंगे। इसे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर जाएगा।

महतारी वंदन योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम 10 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इससे पहले यह कार्यक्रम 7 मार्च को होने वाला था। लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब पीएम मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और किस्त की पहली राशि जारी की जाएगी।

साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि ट्रांसफर करेंगे।

आपको बता दें महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा 1,000 रुपये महीने दिए जाएंगे। इस योजना से प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…