• 23/03/2024

Chandra Grahan: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या पड़ेगा इसका प्रभाव? जानें सबकुछ

Chandra Grahan: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या पड़ेगा इसका प्रभाव? जानें सबकुछ
Spread the love

फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली खेली जाती है। लेकिन इस साल की होली खास है। इस बार 100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में लोगों के सामने असमंजस की स्थिति है कि होली का त्योहार मनाएं या नहीं। सूतक लग रहा है या नहीं..  या इसका कोई बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ने वाला। आइए हम आपको बताते हैं होली के दिन कहां-कहां ग्रहण पड़ रहा है और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? इस दौरान कौन से उपाय करना श्रेष्ठ है।

सूतक मान्य होगा या नहीं?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10ः30 बजे शुरु होगा और दोपहर 3ः02 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है। ऐसे में होलिका दहन पर सूतक और होली में चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण

साल 2024 को पड़ने वाला यह पहला चंद्र ग्रहण यूरोप के देशों, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्व एशिया, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में यह नहीं दिखाई देगा।

करें ये उपाय

100 साल बाद होली के दिन यह ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में इससे जुड़े हुए कुछ उपाय किया जाना चाहिए जिससे कि इसका शुभ फल मिले। भारतीय ज्योतिश शास्त्र के मुताबिक ग्रहण काल के दौरान मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठकर रहता है। ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र. महामृत्युंजय मंत्र और नवग्रह मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होगा। चंद्र ग्रहण के बाद जरूरतमंदों में काला तिल, आटा, उड़द दाल, चीनी, चावल और सफेद कपड़े का दान करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। ‘द तथ्य’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।)    

Related post

चंद्र ग्रहणः 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ रहा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा असर

चंद्र ग्रहणः 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर पड़…

Spread the loveसाल 2023 का पहला चंद्रग्गहण 5 मई को लगने जा रहा है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbra Lunar…