• 27/03/2024

आग: होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आग: होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Spread the love

बिहार के दानापुर-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास एक होली स्पेशल ट्रेन (Holi special train) में आग लग गई। दानापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच एम-9 में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही रेलवे ही दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन बंद कराया गया। ट्रेन को लूप लाइन में लिया गया और उसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिस एसी कोच में आग लगी थी उसे ट्रेन से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस कोच में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। घटना के बाद कई ट्रेनों को बीच में रोक दिया गया वहीं कई ट्रेनों का रुट परिवर्तन किया गया। हालांकि अब इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरु कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

ट्रेनों के रूट बदले

जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद 13 ट्रेनों के रूट बदले गए। हमसफर एक्सप्रेस 22914, दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 12150, पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13201, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में परिवर्तन किया गया।

मामले में दानापुर डीएम का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि रात में 12.30 से 12.45 बजे के करीब ट्रेन में आग लगने की खबर मिली। जब ट्रेन कारीसाथ से पार कर रही थी तो हमारे स्टाफ ने देखा कि एक बोगीी में आग लगी है। उसने इसकी जानकारी गार्ड को दी। आगे जाकर गाड़ी रुकी। बोगी को आइसोलेट किया गया। इसे ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद राज्य सरकार की मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।”

Related post

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब तेजी से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष…