• 30/03/2024

मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई? हार्ट अटैक या धीमा जहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई? हार्ट अटैक या धीमा जहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह
Spread the love

गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बांदा जेल में सजा काट रहे मुख्तार की गुरूवार को तबियत खराब होने के कारण उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डिअल इन्फार्क्शन) पाया गया।”स

इसके साथ ही उन्होंने गैंगस्टर के परिवार के सदस्यों के उस आरोप का भी खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया जा रहा था। मेडिलक कॉलेज में 5 डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उस दौरान मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी अंदर मौजूद था।

पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। यहां के मोहम्मदाबाद युसूफपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में शनिवार सुबह 10:35 बजे माता-पिता के बाजू में बनी कब्र में दफन किया गया। उसके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इससे पहले मुख्तार अंसारी की मौत पर लगातार उठ रहे सवाल के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। जांच के लिए गरिमा सिंह अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (एमपी-एमएलए कोर्ट बांदा) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में धीमा जहर दिए जाे का परिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा था।

Related post

CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले शातिर चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया था निशाना

CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले…

Spread the loveदुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने…
CG-जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

CG-जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,…

Spread the loveराजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला…
रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…