• 30/03/2024

देश के इन सर्वश्रेष्ठ लोगों को मिल रहा है भारत रत्न पुरस्कार…

देश के इन सर्वश्रेष्ठ लोगों को मिल रहा है भारत रत्न पुरस्कार…

Follow us on Google News

दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इस सम्मान समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

31 मार्च को दिल्ली में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा।31 मार्च को आडवाणी के आवास पर ही उन्हें भारत रत्न दिया जाएगा।सूत्रो की मानें तो कल खुद पीएम मोदी समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं।