• 01/04/2024

मकान में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की झुलसकर मौत

मकान में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की झुलसकर मौत
Spread the love

बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना की खबर फैलते ही कतीयापारा में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।आग की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्चा भी झुलस गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।उन्हें ऐहतियातन आईसीयू में रखा गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची और फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मकान मालिक रोमी कश्यप थिनर बनाने के लिए घर में तारपीन तेल रखती थी। जिसकी वजह से आग तेजी से फैला फिलहाल, पुलिस घर की जांच पड़ताल कर रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…