• 13/04/2024

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई गोलीबारी, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, 7-8 घंटे तक हुई गोलीबारी, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ओडिशा बॉर्डर से लगे एकावारी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ जारी रही। शुक्रवार की रात मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो दोपहर तक चली। मुठभेड़ में गोली लगने से एक जवान की उंगली पर मामूली चोट आई है। वहीं पुलिस दो से तीन नक्सलियों के घायल होने का दावा भी कर रही है।

घटना स्थल पर पुलिस को सर्चिंग के बाद एक बैरल ग्रेनाइट लांचर व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है। वहीं बैकअप फोर्स की मदद से एनकाउंटर करने वाली टीम को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि नक्सलियों के नुआपाड़ा दलम के एकावारी के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गरियाबंद व धमतरी की DRG टीम को संयुक्त रूप से सर्चिंग के लिए भेजा गया था। DRG टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

7-8 घंटे हुई फायरिंग 

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग की जा रही है। मुठभेड़ के बाद फिलहाल मैनपुर मार्ग, नगरी और ओडिशा पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके से एक बंदूक, नक्सली साहित्य वर्दी, वायर बरामद हुआ है।नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर शुक्रवार शाम से ही फायरिंग शुरू कर दी थी। संयुक्त टीम ने जब जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। दोनों ओर से लगभग 7-8 घंटे तक फायरिंग हुई।

बता दें कि बस्तर में लोकसभा चुनाव आते ही फोर्स का दबाव बढ़ा हुआ है। जिसके चलते नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। खासतौर पर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़-ओडिशा, छत्तीसगढ़-झारखंड और छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस का फोकस है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…