• 15/04/2024

23 अप्रैल तक हिरासत में अरविंद केजरीवाल, कोर्ट से नहीं मिली राहत

23 अप्रैल तक हिरासत में अरविंद केजरीवाल, कोर्ट से नहीं मिली राहत
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किल काम होने का नाम नहीं ले रही है। शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि हम मामले की सुनवाई इस महीने यानी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में करेंगे। केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी और ED की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने दलील रखी। सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि मैं कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स आपके सामने रखना चाहता हूं। इस पर कोर्ट ने कहा कि हमें नोटिस जारी करने दीजिए।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुनवाई की तारीख पास रखिएगा, हो सके तो इस शुक्रवार। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम आपको करीब की तारीख दे सकते हैं, लेकिन वो तारीख नहीं जो आपने सुझाई है। सिंघवी ने कहा कि गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए थी, ताकि केजरीवाल चुनाव प्रचार ना कर पाएं।

कोर्ट ने कहा कि हम इस महीने के आखिरी हफ्ते में सुनवाई करेंगे। वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। यानी वे 23 अप्रैल तक तिहाड़ में ही रहेंगे। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। केजरीवाल​​​​​​ को तिहाड़ जेल में 2 नंबर बैरक में रखा गया है। ED ने शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…