• 16/04/2024

चुनाव से पहले 26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या सच साबित होगा अमित शाह का दावा?

चुनाव से पहले 26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या सच साबित होगा अमित शाह का दावा?
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। समर्पण करने वाले सभी 26 नक्सली बस्तर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक्टिव थे। सरेंडर करने वाले ज्यादातर नक्सलियों पर हत्या, लूट और आगजनी सहित कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर

एक साथ 26 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से बस्तर में माओवाद विचारधारा को बड़ा धक्का लगा है। दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सल विरोधी अभियान से बस्तर के नक्सली डरे और सहमे हैं। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा नक्सलियों को लोन वर्राटू अभियान के तहत घर वापसी कराई जाए। सरकार के इस अभियान को बड़ी सफलता भी मिल रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को लोन वर्राटू अभियान के तहत पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आम लोगों की तरह मिलेगी सुविधा

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को वो तमाम सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे कि वो आगे जीवन आम लोगों की तरह बिता सकें। 13 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कहा था कि आने वाले पांच सालों में पूरे बस्तर से नक्सलवाद का अंत हो जाएगा। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नक्सली या तो ढेर हो रहे हैं या फिर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…