• 17/04/2024

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ में लिखी मौत की वजह

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ में लिखी मौत की वजह
Spread the love

पति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ की कलाई पर मराठी भाषा में सुसाइड नोट लिखा और उसमें अपने पति की प्रेमिका का नाम लिखकर आत्महत्या कर ली। वहीं सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक इंदौर की रहने वाली कविता पाटिल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले कविता ने अपने उल्टे हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और उसमें अपने पति पंकज पाटिल और उसकी महिला मित्र का नाम लिखा। महिला ने सुसाइड नोट में दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में लिखा है।

लंबे समय से चल रहा था अफेयर

प्रेमिका न्यूट्रिशन डाइटिशियन का काम करती है और पति पंकज पाटिल पीथमपुर की फैक्ट्री में निजी कार्य करता है। वहीं, कविता ने जिस वक्त आत्महत्या का कदम उठाया उस वक्त वह घर में अकेली थी। कविता की दो बेटियां भी हैं घटना के समय उसकी एक बेटी स्कूल गई हुई थी और पति भी घर के काम से बाहर गया हुआ था। घटना के बाद आरोपी पति पंकज और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related post

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी…

Spread the loveकाशीपुर के मासूम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है, मां ने अपनी सौतेली बेटी को मौत…
दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर करते रहे अनाचार…बच्ची की हालत गंभीर

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर…

Spread the loveगोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है ,धर्मशाला पुल के नीचे मां के साथ…
फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास को उतारा मौत के घाट

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास…

Spread the loveमध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ग्वालियर के आंतरी इलाके में पिछले दिनों…