• 20/04/2024

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर करते रहे अनाचार…बच्ची की हालत गंभीर

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर करते रहे अनाचार…बच्ची की हालत गंभीर
Spread the love

गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है ,धर्मशाला पुल के नीचे मां के साथ सो रही 6 साल की बच्ची को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। इससे बच्ची की हालत खराब हो गई। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना पुलिस चौकी के पास की है।

भीख मांगने का काम करती है मां

बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला अपनी 6 साल की बच्ची के साथ भीख मांगकर गुजारा करती है। रात में वह शहर के धर्मशाला पुल के पास सोती है। बुधवार की रात महिला बच्ची के साथ सोई थी।इसी दौरान तीन युवक पहुंचे। उन्होंने बच्ची को अगवा कर लिया।इसके बाद थोड़ी दूरी पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

बच्ची के चीखने पर मां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला के अनुसार तीनों युवक नशे में थे।महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।फोरेंसिक टीम के साथ कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।शुक्रवार की शाम को उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।यहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस हिरासत में 3 युवक 

शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।वहीं जिले में पिछले 15 दिनों में 6 से अधिक ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। रेलवे स्टेशन और धर्मशाला पुल के पास तमाम युवा सड़कों पर घूमते रहते हैं। वे कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Related post

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद हत्याकांड से उठा पर्दा..सामने आई ये वजह

सनकी पति ने किया पत्नी का मर्डर, सालभर बाद…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में सनकी पति ने 2 रोटी के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का…
छत्तीसगढ़ में अजीब बीमारी की दहशत, अब तक 2 लोगों की मौत, इलाज के लिए तेलंगाना पहुंच रहे लोग

छत्तीसगढ़ में अजीब बीमारी की दहशत, अब तक 2…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक अजीब सी बीमारी ने दस्तक दी है। कोत्तूर गांव में अज्ञात बीमारी कहर बरपा…
दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी…

Spread the loveकाशीपुर के मासूम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है, मां ने अपनी सौतेली बेटी को मौत…