• 18/04/2024

मतदान केंद्र में नक्सलियों की धमक! दीवारों पर लिखा लोकसभा चुनाव बहिष्कार का नारा

मतदान केंद्र में नक्सलियों की धमक! दीवारों पर लिखा लोकसभा चुनाव बहिष्कार का नारा
Spread the love

बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।अब तक सड़क किनारे और गांवों के आसपास लोकसभा चुनाव बहिष्कार के पर्चे फेंकने वाले नक्सली अब मतदान केंद्रों तक भी पहुंचने लगे हैं।बस्तर संभाग के सुकमा जिले में बने मतदान केंद्र में दीवारों पर नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का नारा लिखा है।

सुकमा मतदान केंद्र में नक्सली

मंगलवार को नक्सलियों ने यह नारा सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के नागाराम संकुल केंद्र के केरलापेदा में बने मतदान केंद्र में लिखा है। नक्सलियों ने लिखा है इस मतदान केंद्र में कोई जनता वोट नहीं डालेंगे।किसके लिए नेता बनाना है। नेता अपने पेट के लिए बनाते हैं। नेता जनता को मारपीट करते हैं।

 

सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग

सुकमा जिले के केरलापेदा मतदान केंद्र में शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।791 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 446 महिला मतदाता व 345 पुरुष मतदाता शामिल हैं। दोपहर 3 बजे तक नक्सल इलाकों में वोटिंग होगी।

19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। नक्सलगढ़ में मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो चुकी है। चप्पे चप्पे पर पूरे बस्तर संभाग में जवानों को तैनात किया गया है। लगभग 1 लाख से ज्यादा जवानों की ड्यूटी बस्तर में लगाई गई है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…