• 17/04/2024

जम्मू कश्मीर में गोलीबारी में मजदूर की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

जम्मू कश्मीर में गोलीबारी में मजदूर की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने फिर गोलीबारी की है। बुधवार को गैर-स्थानीय मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले राजा शाह के रूप में हुई है। गुलाम नबी आजाद ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सब रुकना चाहिए,  लोग तो शांति चाहते हैं पर आतंकी शांति नहीं चाहते हैं। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना पड़ेगा।

इस बीच, सेना के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि अनंतनाग से बुधवार को दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए। दोनों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बताया, “विशिष्ट खुफिया जानकारी पर, 17 अप्रैल को अनंतनाग के नैना, बिजबेहरा में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। दो संदिग्ध धरे गए हैं और उनके कब्जे से एक हथियार, एक हथगोला और अन्य सामग्री जब्त की गई।

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार…

Spread the loveदेश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…