• 18/04/2024

Video: ‘जो मोदी-योगी को अपना नहीं मानते वो…’, BJP प्रत्याशी के विवादित बयान पर मचा बवाल

Video: ‘जो मोदी-योगी को अपना नहीं मानते वो…’, BJP प्रत्याशी के विवादित बयान पर मचा बवाल
Spread the love

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए राजनीतिक दल अपनी सारी ताकतें मतदाताओं को लुभाने में झोंक रही हैं। एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं। पश्चिमी यूपी में क्षत्रिय समाज की नाराजगी झेल रही बीजेपी की परेशानी गौतम बुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा ने बढ़ा दी। महेश शर्मा ने एक चुनावी मंच से ऐसा कुछ कह दिया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस पर अब कार्रवाई की मांग की है। महेश शर्मा को बीजेपी ने फिर से गौतम बुद्ध नगर से प्रत्याशी बनाया है।

महेश शर्मा ने कहा, “अरे जो मोदी और योगी का अपना नहीं समझते ना.. वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझेंगे मैं ये कहना चाहता हूं। अगर मोदी और योगी से भी बढ़कर कोई अपना है और अपना कहने की बात करता है तो वो गद्दार है देश का। वो देश और प्रदेश का भला नहीं चाहता। मोदी और योगी ने जितना इस देश और प्रदेश के लिए कर दिया है, ये अपने की बात करने वालों से पूछना कि कहां थे 20 सालों से।”

कांग्रेस ने दी चुनाव आयोग को चुनौती

दावा किया जा रहा है कि महेश शर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक विशेष समुदाय को लेकर यह टिप्पणी की है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रिय चुनाव आयोग, वक्त आ गया है ये तय करने का कि आप किसके हैं? बीजेपी एमपी महेश शर्मा ने वोटर्स को धमकी देते हुए कहा है कि भारत का हर एक नागरिक जो “मोदी-योगी को अपना नही समझता (यानि वोट नही देता) वो अपने बाप को भी अपना बाप नही समझता। अगर निष्पक्ष है तो कार्यवाही कीजिये, नही तो महेश शर्मा के मुताबिक आप मोदी के ही है।”

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…