• 25/04/2024

फिर डोली छत्तीसगढ़ की धरती, 7 मिनट में 2 बार लगे भूकंप के झटके

फिर डोली छत्तीसगढ़ की धरती, 7 मिनट में 2 बार लगे भूकंप के झटके
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 7 मिनट के अंदर दो बार धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद इलाके में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर निकलकर खड़े हो गए।

लोगों का कहना है कि जैसे ही झटके महसूस किए गए, वे अपने घर और दुकान से बाहर निकल आए। अचानक उन्होंने कंपन महसूस किया। जमीन में नीचे 2 से 3 बार कंपन हुआ, जिसके कारण वे डर गए। लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर बाहर आकर खड़े हो गए, उन्हें डर था कि कहीं उनका दुकान या घर गिर न जाए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भूकंप के झटकों से एक कार जमीन में धंस गई।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…