• 29/04/2024

तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराई: नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराई: नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में दिन की शुरुआत एक बुरी खबर से हुई। सोनीपत के गांव करेवडी के समीप सोमवार सुबह 7:15 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसे में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पानीपत में गांव सीख पाथरी माता मंदिर में मत्था टेक कर वापस दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी ईको कार सोनीपत में गांव करेवडी के पास पत्थर से जा टकराई। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली के रहने वाले सभी मृतक

सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मरने वाले सभी लोग दिल्ली के शाहबाद डेयरी के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी की ओवर स्पीड होने के चलते हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन घायल है। सोनीपत गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…