• 20/07/2022

अचानक ढहा निर्माणाधीन पुलिया, 9 लोग मलबे में दबे

अचानक ढहा निर्माणाधीन पुलिया, 9 लोग मलबे में दबे
Spread the love

द तथ्य डेस्क। बद्रीनाथ हाईवे पर नकोटा के निकट एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक भरभरा कर ढह जाने से मलबे में करीब 9 लोग दब गए। हादसे के बाद चले राहत-बचाव कार्य के दौरान मलबे में दबे 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अचानक हुए इस हादसे के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आपदा प्रबंध, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण आरसीसी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: महिला दरोगा की पिकअप से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है। घटना के समय करीब 10 लोगों की टीम निर्माणाधीन पुल पर काम कर रही थी कि अचानक पुल भरभरा कर ढह गया। इस पुल का निर्माण आरसीसी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। हादसे के समय पुल पर काम करने वाले लोग मलबे में दब गए, इस घटना को आसपास के लोगों ने देख लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी हादसे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आपदा एवं राहत प्रबंध टीम तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: कार्य मंत्रणा समिति की बैठक शुरू, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से

इसके बाद आनन-फानन में ही यहां राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। पुलिस की तत्परता और बचाव कर्मियों की सजगता से मलबे में फंसे करीब 5 लोगों को निकाल लिया गया था। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही थी। घटना के समय पुल के पास ही खड़ा एक श्रमिक किसी तरह से बच निकला। वह यह हादसा देख पूरी तरह से बिलख उठा और फूट-फूटकर रोेने लगा। बताया जाता है कि पुल का एक हिस्सा ढहा है।
ज्ञात हो कि 08 जुलाई को ही रामनगर में एक कार नदी में गिर गई थी। नदी के तेज बहाव में करीब 10 लोग बह गए थे और एसडीआरएफ ने रेस्कु ऑपरेशन चलाकर करीब 9 लोगों की जान बचा ली थी। वर्तमान में देश भर में हो रही जोरदार बारिश के चलते अधिकांश राज्यों में बाढ़ के चलते हालात बिगड़े हुए हैं। अधिकांश राज्यों में नदियां और नाले उफान पर चल रहे हैं। लोगों को बार-बार सचेत किया जा रहा है कि तेज बहाव वाले नदी व नालों से दूर रहें। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। यह तो शुक्र है कि हादसे के समय पुल के निकट ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : टेरर फंडिंग का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…